12 घंटे के अंदर आया पीजीआई की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस ने रविवार को हुई कॉमन प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार अल सुबह ही जारी कर दिया गया। इसमें टापर रहने वाले दोनों विद्यार्थियों ने 132 अंक पाए हैं। पूरी लिस्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
दरअसल, यूनिवर्सिटी की ओर से बीएएमएस, बीएचएमएस, बीपीटी और नर्सिंग जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा हुई थी। परिणाम के अनुसार सौरभ और सुमित ने 132 अंक प्राप्त किए हैं। प्रीति और सेजल सिंह ने 129 अंक पाए हैं। नीतेश, अमित शर्मा ने 128 अंक तो सुनीता, हिमांशु और नरेंद्र के 125 अंक आए हैं।