फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
तीन दिन पूर्व बस अड्डे से युवती को अगवा करने के मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने वीरवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से गांव निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि गत सोमवार को करीब दो बजे वह अपनी बेटी और दोहती के साथ गांव के बस अड्डे पर खड़ा होकर वाहन आने की प्रतीक्षा कर रहा था। इस दौरान एक सफेद कार उनके पास आकर रुकी और उसमें सवार कुछ युवकों ने उसकी दोहती वंदना को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर उसे अगवा कर लिया। इस दौरान दोहती का बचाव करते हुए उसके हाथ में भी चोट आई। रणबीर सिंह ने एसपी को बताया कि उसका दामाद सैनिक है और उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत में थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ने एसपी से दोहती की बरामदगी व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें