फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर धंसने से निजी स्कूल की बस पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर धंसने से निजी स्कूल की बस पलटी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। गोठड़ी से ढाणी प्रेमा तक सड़क मंजूर हो चुकी है। विभाग के निर्देश पर ठेकेदार ने जमीन से करीब दो फीट ऊंची सड़क निर्माण तो शुरू करवा दिया, लेकिन ये पिछले करीब एक महीने से निर्माण बंद पड़ा है। बारिश होते ही सड़क पर दलदल की समस्या उत्पन्न हो गई। वीरवार सुबह टायर धंसने के कारण एक निजी स्कूल की बस पलट गई। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 7.30 बजे निजी स्कूल की बस बच्चों को लेने गोठड़ी पहुंची थी। 5-6 बच्चों को बैठाने के बाद चालक ढाणी प्रेमा की ओर रवाना हो गया। गांव के नजदीक सामने से ऊंट-गाड़ी आ गई, जिससे साइड लेने के मकसद से चालक ने बस को किनारे पर खड़ा कर लिया। इसी दौरान दलदल में टायर धंसने शुरू हो गए। चालक ने तत्परता पूर्वक बस को पीछे किया, लेकिन थोड़ा हिलाते ही बस पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 3-4 बच्चों को चोट लगी हैं, लेकिन गंभीर नहीं होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्राचार्य व पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना पाकर 8.30 बजे प्राचार्य देवदत्त शर्मा घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद बस को खड़ी करवाने के लिए क्रेन संचालक से संपर्क किया। इसी दौरान नांगल चौधरी पुलिस घटना स्थल पहुंच गई। पीसीआर इंचार्ज ने ग्रामीणों से जानमाल के नुकसान संबंधित पूछताछ की। सकुशल होने की रिपोर्ट मिलने पर बस को क्रेन से खड़ी करवाया गया। फिलहाल बस पुलिस के कब्जे में हैं। उधर ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार मिट्टी व रोड़ी डलवाकर सड़क का ऊंचा निर्माण करवा रहा है। बारिश होते ही मिट्टी दलदल में तबदील हो गई। जिस पर आमने-सामने के दो वाहनों को साइड लेना संभव नहीं। ऊंट-गाड़ी को क्रास करने के लिए चालक से बस को किनारे पर खड़ी कर दिया। इसी दौरान जमीन में टायर धंसने शुरू हो गए और बस पलट गई।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि मौरूंड के नजदीक एक स्कूली बस पलट गई। हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और ना ही किसी अभिभावक ने शिकायत दी है। जिस कारण अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
-सड़क का निर्माण जल्द पक्का करवाने की मांग
मौरूंड के सरपंच प्रतिनिधि बनवारीलाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण बंद पड़ा है। बारिश होने से सड़क पर दलदल हो गया, जिसमें टायर धंसने से हादसा हो गया। सड़क का तत्परता पूर्वक पक्का निर्माण करवाने के लिए विभाग को शिकायत भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश
सड़क का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका। कारपोरेट बिछाना शेष है, जिसके लिए ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि 12 फीट चौड़ी सड़क का टेंडर छोड़ा गया है। जिस पर दो वाहनों को साइड लेने में जोखिम रहता है। सड़क की साइडों को सख्त बनाया जाएगा। जिससे टायर धंसने की समस्या नहीं रहेगी।
राहुल कुमार, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें