फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी दे मांगे 14 लाख, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाना सदर पुलिस ने एक बड़े हनीट्रैप मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में छह संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है व महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रिठाल निवासी अमरजीत ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात पीजीआई की एक महिला कर्मचारी के साथ हुई थी। जिसने पीजीआई में मदद करने के बहाने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी वह महिला ने अमरजीत को एक होटल में बुलाया, जहां दोनों के बीच संबंध बने। संबंध बनाने के बाद महिला ने 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद महिला लगातार अमरजीत से रुपये लेती रही, न देने पर वह दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती रही। अमरजीत का कहना है एक दिन आरोपी महिला ने अपनी सहेली के भाई का एक्सीडेंट का बहाना लगाकर 35 हजार रुपए अपनी सहेली के खाते में डलवाए थे। उस दिन के बाद से महिला की सहेली भी अमरजीत से बातचीत करने लगी और उसने 25 दिसंबर को रुपए वापस देने की बात कहते हुए अमरजीत को रोहतक बस स्टैंड पर मिलने के बारे में कहा। इस बीच महिला ने अमरजीत के पास कॉल इनकमिंग और आउटगोइंग कर ली। वह रोहतक बस स्टैंड नहीं आई, उसे फोन मिलाया तो उसका नंबर भी स्विच ऑफ मिला। इसी शाम आरोपी महिला ने अमरजीत को फोन कर कहा कि उसकी सहेली लापता हो गई है, ज्योतिषी के अनुसार वह रात करीब 12 बजे तक मिल जाएगी। कुछ घंटे बाद फिर से महिला ने फोन किया और कहा कि उसकी सहेली मिल गई है। उसकी हालत बहुत ही नाजुक है, वह गुरुग्राम के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अमरजीत पर आरोप लगाया कि उसने उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया है इस बात का सबूत यह है कि उसके फोन पर आखरी कई कॉल अमरजीत की ही है। अब वह अपनी सहेली से भी दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाएगी। साथ ही कहा कि उसकी सहेली का जीजा गृह मंत्री अमित शाह का पीए है, वह उसे लंबी जेल करवा देगी। इस अवधि में उसने 14 लाख रुपयों की मांग की। अमरजीत ने 50 हजार दे दिए। अब महिला उसे लगातार 14 लाख रुपये देने के लिए प्रताड़ित कर रही थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें