सांपला। भैसरू खुर्द गांव में होली पर्व पर ओपन कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें करीब दस लाख रुपये के इनाम बंाटे गए। पहली 71 हजार रुपये की कुश्ती हितेश पहलवान ने गांधरा के पहलवान को चीत कर जीती। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी के चेयरमैन रमेश मलिक व डीघल गोशाला के प्रधान निशांत मलिक रहे। विशेष अतिथि नगरपालिका चेयरमैन सुधीर ओहल्याण व डीटीपी सुरेंद्र सहरावत रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पारम्परिक खेलों से युवा अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। वहीं कुश्ती हमारे देश की माटी का खेल है। इस मौके पर प्रेमवीर कोच, रमेश पहलवान, उमेश पहलवान, लीलू, नरेंद्र कुमार, राजू, सुभाष, सरपंच राजेश कुमार मौजूद रहे।