फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में कर्मचरारियों की खेल स्पर्धाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खेल आत्मिक, मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखते हैं। कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है। इसलिए हर कर्मी को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए। यह कहना है एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा का। वे सोमवार को विवि खेल परिसर में यूनिवर्सिटी एम्पलाइज की 21वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे। कुलसचिव ने दो दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को सराहते हुए खेल व टीम भावना से खेलने का आह्वान किया। जीवन में खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कर्मियों को बढ़ चढ़ कर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सौ मीटर रेस में विजयी रहे महिला व पुरुष प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुमेर अहलावत ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। इस मौके पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के महासचिव सुरेश शर्मा, उप प्रधान कुलदीप ग्रोवर, राजेश शर्मा, हरीश हुड्डा, पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक, निरंजन कुमार, रमेश कुमार, फूल कुमार बोहत, रणधीर कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें