एमडीयू में फरवरी का महीना खेल गतिविधियों के नाम रहेगा। कैंपस में अनेक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। यहां विभिन्न खेलों में हजारों विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खेलों की शुरूआत आठ फरवरी को महिला एवं पुरुष वर्ग के सोफ्टबॉल इंटर कालेज टूर्नामेंट से होगी। ऑल इंडिया कराटे इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट महीने का सबसे बड़ा कार्यक्रम रहेगा। इसमें 10 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कराटे टूर्नामेंट में 250 विवि की 500 टीमें आनी हैं।
कैंपस में इस महीने खेल गतिविधियों की धूम रहेगी। यहां सोफ्टबॉल व किक बॉक्सिंग इंटर कॉलेज, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप आकर्षण का केंद्र रहेगी। यहां देश भर के विभिन्न 250 विश्वविद्यालयों से करीब 500 टीमें आएंगी। इनमें से अकेले कराटे खेल में ही करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। खेलों के इस महाकुंभ को लेकर विवि प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने, आने-जाने व खेल आयोजन के लिए मैदान तैयार करने का काम जोरों पर है। यही नहीं इंटर कालेज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में एमडीयू की टीम का भी चयन होगा।
कब कौन से खेल के होंगे मुकाबले
- 8 से 9 फरवरी महिला एवं पुरुष वर्ग का सोफ्टबॉल इंटर कॉलेज टूर्नामेंट।
- 15 से 16 फरवरी महिला एवं पुरुष वर्ग किक बॉक्सिंग इंटर कॉलेज टूर्नामेंट।
- 20 से 25 फरवरी महिला एवं पुरुष वर्ग ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप।
वर्जन :
विवि कैंपस में फरवरी में तीन बड़े खेल मुकाबले होने जा रहे हैं। इन्हें लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप बड़ा कार्यक्रम रहेगा। यहां खेल मंत्री को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने के लिए वीसी प्रो. राजबीर सिंह प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, खेल निदेशक, एमडीयू।