फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री के विवादित बोल का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

फ्लैग : दो दिन पहले चौकी व थाना प्रभारी ने की लाइसेंसी हथियार रखने की छूट की सिफारिश, अब हथियार जमा कराने की हिदायत
हैडिंग : महिला पार्षद पति बोले, मुझे कुछ हुआ तो मंत्री व पुलिस प्रशासन होंगे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव में शुक्रवार दोपहर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के विवादित बोल से चर्चा में आए वार्ड नंबर 10 में विरोधी प्रत्याशी उपासना के पति राजेश बलियाना को अपने लाइसेंसी हथियार जमा कराने होंगे। शनिवार को सांपला थाना प्रभारी कुलबीर ने फोन करके उन्हें हथियार जमा कराने की हिदायत दी। हालांकि, राजेश का कहना है कि दो दिन पहले ही एरिया की पुलिस चौकी व सांपला थाना प्रभारी ने ही उसकी जान को खतरा मानते हुए लाइसेंसी हथियार रखने की छूट देने की सिफारिश की थी। वे रविवार को आईजी संदीप खिरवार से मिलकर लाइसेंसी हथियार रखने की छूट जारी रखने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो मंत्री व पुलिस प्रशासन इसके जिम्मेदार होंगे।
राजेश बलियाना का कहना है कि पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने खुलासा किया था कि निगम चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी उपासना देवी के पति राजेश पर हमला हो सकता है। इसकी साजिश के पीछे एक लाख के इनामी अशोक उर्फ डोगा का हाथ है, जो फरार चल रहा है। इसी के चलते एसपी से राजेश के परिवार ने सुरक्षा मांगी थी। साथ ही चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियार रखने की छूट मांगी थी। क्योंकि निगम चुनाव में हर रोज प्रचार के लिए पब्लिक केे बीच जाना पड़ता है। एसपी ने सांपला थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

---------------
दो दिन पहले चौकी प्रभारी ने लिखा छूट दी जाए, अब बोले मुझे कुछ नहीं पता
महिला प्रत्याशी उपासना के पति राजेश का कहना है कि 6 दिसंबर को आईएमटी चौकी प्रभारी ने लिखी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि, पत्र क्रमांक 6/वेपेन, तिथि 30-11-18 की जांच अमल में लाई गई। जांच में पाया गया कि राजेश की पत्नी उपासना देवी नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार है। कुछ दिन पहले अशोक उर्फ डोगा निवासी बलियाना ने राजेश को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में सांपला थाने में केस नंबर 663/17 दर्ज है। आरोपी अशोक मोस्टवांटेड है, जो अभी फरार चल रहा है। इसलिए राजेश को लाइसेंसी हथियार रखने की अनुमति दी जाए। शनिवार को जब चौकी प्रभारी एसआई गोवर्धन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा, मुझे कुछ नहीं पता। थाना प्रभारी से बात करें।
-------------
सभी लाइसेंसी हथियार होंगे जमा, आला अधिकारियों का आदेश : थाना प्रभारी
सांपला थाना प्रभारी ने छह दिसंबर को आला अधिकारियों को लिखी रिपोर्ट में लिखा है कि श्रीमान जी, आईएमटी चौकी प्रभारी एसआई गोवर्धन सिंह द्वारा जांच अमल में लाई गई। उनकी जांच रिपोर्ट पर महिला प्रत्याशी उपासना देवी के पति राजेश को लाइसेंसी हथियार रखने की अनुमति देने की सिफारिश की जाती है। अब थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि वार्ड 10 में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आला अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी। मीटिंग में तय हुआ कि सभी लाइसेंसी हथियार जमा होंगे। महिला प्रत्याशी के पति राजेश को पुलिस दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

-कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सांपला
......
पुलिस की मौजूदगी में ज्यादा खतरा
अब प्रचार के दौरान गाड़ियां बदल कर चलते हैं। किसी को यह पता नहीं होता कि वे किस गाड़ी में हैं। 6 दिसंबर को आईएमटी चौकी प्रभारी व सांपला थाना प्रभारी अपनी रिपोर्ट में लाइसेंसी हथियार रखने की छूट की सिफारिश कर चुके हैं। अब आठ दिसंबर को थाना प्रभारी का फोन आया कि लाइसेंसी हथियार जमा कराने होंगे। अगर उसके साथ कोई घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी मंत्री व पुलिस प्रशासन की होगी। वे रविवार को आईजी को यह बात लिखित में देंगे।
-राजेश बलियाना, वार्ड की महिला प्रत्याशी उपासना देवी के पति
-----------
सुरक्षा व्यवस्था देखना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें उनका कोई लेना देना नहीं है।
मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री एवं स्थानीय विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें