फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे चलेगा नगर निगम, ज्वाइंट कमिश्नर का भी तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमसी के बाद ज्वाइंट कमिश्नर का भी ट्रांसफर
विज्ञापन

- मंत्री के नगर निगम में अधिकारियों का टोटा
- कमिश्नर के पास शुगर फैड का अतिरिक्त कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर के बावजूद यहां नगर निगम में अधिकारियों का टोटा हो गया है। डीएमसी इंद्रजीत कुल्हाड़िया की जगह अभी कोई अधिकारी नहीं आया था। वहीं सोमवार शाम को चंडीगढ़ मुख्यालय से जारी आदेशों में ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र कुमार का भिवानी तबादला हो गया। उनकी जगह किसी को नहीं भेजा गया है। निगम आयुक्त आरएस वर्मा के पास पहले से शुगर फैड डायरेक्टर का कार्यभार है। इसके चलते वे दो दिन चंडीगढ़ तो तीन दिन रोहतक निगम का कार्य देखते हैं।
बता दें कि नगर निगम आयुक्त ने विवाह पंजीकरण, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, एलओ और एलए ब्रांच की जिम्मेदारी डीएमसी इंद्रजीत कुल्हाड़िया को दे रखी थी। तीन सप्ताह पहले उनका गुरुग्राम तबादला हो गया। आयुक्त ने ज्यादा कार्यभार ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र कुमार को सौंप दिए। जो कई दिन से छुट्टी पर थे। अब उनका तबादला भी हो गया है। अब सवाल उठता है कि जब आयुक्त दो दिन चंडीगढ़ शुगर फैड का काम देखेंगे तो उनके पीछे से कौन कार्यभार संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीटीपी पर आएगी अब जिम्मेदारी
नगर निगम में अब आयुक्त के बाद आला अधिकारी डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय हैं, जिनके पास न केवल कार्यालय, बल्कि फील्ड का भी खासा अनुभव है। ऐसे में ज्वाइंट कमिश्नर और डीएमसी के तौर पर नए अधिकारी नहीं आते तब तक आयुक्त को डीटीपी को ही ज्यादा जिम्मेदारियां देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें