ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सचिन ने जीता गोल्ड मेडल
-सोनीपत में हुई प्रतियोगिता में 33-37 किलो भारवर्ग में सचिन ने लिया था हिस्सा
-रोहतक के जवाहर नवोदय विद्यालय का विद्यार्थी है सचिन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले के नवोदय स्कूल में पढ़ने वाले सचिन गोयत ने प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। सचिन ने 37 किलो भार वर्ग में खेलते हुए एक गोल्ड व 45-49 किलो भार वर्ग में खेलते हुए सिल्वर मेडल जीता।
सचिन के पिता जयवीर ने बताया कि सचिन ने 8-9 सितंबर को सोनीपत में सम्पन्न हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता मेें हिस्सा लिया था। सचिन ने लगभग दो वर्ष पहले ही ताइक्वांडो खेलना शुरू किया था। खेल को निखारने में कोच मनीष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिन ने पिछले वर्ष भी तेलंगाना में हुई ाष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। सचिन का परिवार भिवानी जिले के कुंगड़ गांव में रहता है।