भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट
- एसपी ने सभी एसएचओ और डीएसपी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार के भारत बंद को लेकर पुलिस भी अलर्ट रहेगी। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। डीएसपी भी गश्त करती रहेगी। सोमवार को कांग्रेस का विभिन्न मांगों को लेकर भारत बंद का एलान है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बवाल की आशंका को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पीसीआर से लेकर राइडर, एसएचओ और डीएसपी भी गश्त करते नजर आएंगे। यदि कोई बवाल करता है तो जांच के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।