फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारे के गुल्लक से 8 हजार की नगदी चोरी
विज्ञापन

ओढां। गांव सुखचेन में स्थित गुरुद्वारे में 7 सितंबर की रात्रि को गुल्लक तोड़कर चोर 8 हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। सुबह गुरुद्वारे के ग्रंथी को घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सुखचेन निवासी पास सिंह पुत्र करतार सिंह ने बताया कि गांव में स्थित गुरुद्वारा साहब गुरुनानक सर में वह प्रधान है। 7 सितंबर की रात्रि को अज्ञात चोर गुरुद्वारे में घुसकर वहां रखे गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें पड़ी करीब 8 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पहले उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग न लगने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि गांव सुखचेन में स्थित गुरुद्वारे में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर तथ्य जुटाए गए हैं। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें