फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कककककक

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लो में मंगलवार की रात्रि को खेतों में सिंचाई करते वक्त एक युवक की मोटर में करंट आने से मौत हो गई। परिजनों ने खेत मालिक को घटना बारे जानकारी दी। खेत मालिक ने पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी करीब 20 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र राम अवतार गांव के ही एक जमींदार के यहां सिंचाई करवाने के लिए गया था। सिंचाई करते वक्त रात्रि को अचानक ट्यूबवेल की मोटर बंद हो गई। युवक ने जब मोटर के पास जाकर हाथ लगाया तो उसे करंट का जोरदार झटका लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने खेत मालिक को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें