सड़क जाम करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक
बिजली-पानी की मांग को लेकर सोमवार को भालौठ में सोनीपत-रोहतक हाइवे जाम करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और पत्थर डालकर मार्ग अवरुद्ध करने व लोगों की परेशानी बढ़ाने के चलते ऐसा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि भालौठ के ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया था। उनकी समय पर बिजली पानी नहीं मिलने की शिकयत थी। इससे परेशान होकर कई बार अधिकारियों से भी आग्रह किया, मगर सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा। सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अब इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।