फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारिता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

------
सहकारिता मंत्री ने तीन आधुनिक शौचालयों का किया उद्घाटन
- मनीष ग्रोवर ने कहा कि शहर के विकास की पहली सीढ़ी स्वच्छता है
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने मंगलवार को बस स्टैंड के पास दो और माता दरवाजा के पास एक आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि शहर के विकास की पहली सीढ़ी स्वच्छता है। शहर स्वच्छ होगा तो वहां के नागरिक भी स्वस्थ होंगे। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इन तीन शौचालयों के उद्घाटन के साथ ही शहर में आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों की संख्या 15 हो गई है और कुल शौचालयों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि नए शौचालयों में फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधाएं आमजन को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग अपने घर के शौचालयों की तरह करें और शहर को स्वच्छता रैंकिंग के टॉप-10 में लेकर आएं। नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छता रैंकिंग में रोहतक को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस मौके पर पंकज छाबड़ा, राजकुमार सहगल, राजरानी शर्मा, जोगेंद्र सैनी, सतीश आहूजा, अजय खुंडिया, सुमिता भाटिया, अशोक कुंडू, विकास किराड़, धर्मबीर, भानाराम राठी, नरेश दलाल, सुरेश किराड़, संदीप राठी, दिवान चंद के साथ ही रोडवेज महाप्रबंधक रोहतक राहुल जैन, अधीक्षक सुरेश भारती, नगर निगम के डीटीपी केके वार्ष्णेय, यूनियन प्रधान जोगेंद्र बल्हारा, सतबीर सिंह, बलबीर, टीएम नवीन कुमार, युद्धवीर दांगी व सुरेंद्र सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फतेहपुर कॉलोनी में गली व सीवर पाइप लाइन बिछाने के कार्य शुरू
फतेहपुर कॉलोनी में नारियल तोड़कर सहकारिता मंत्री ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत लगभग पौने तीन सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च करके इन कॉलोनियों के लोगों को भी नगर की पास कॉलोनियों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर ओम प्रकाश बागड़ी, सुरेश किराड़, विकास किराड़, मुकेश खुंडिया, अमित खटक, रानी किराड़, ताराचंद, अशोक खटक, फौजी कुरडिया, मंगतराम व अमरजीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें