फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान मानसी सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप व पिंकी एशियन गेम्स में दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : वीएस 3 व 4
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहलवान मानसी और एशियन गेम्स में पिंकी दिखाएंगी दमखम
- छोटूराम स्टेडियम की दो पहलवानों ने लखनऊ में हुए ट्रायल में दंगल जीत कर अपने लिए बनाई जगह

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इंडोनेशिया (जकार्ता) में होने वाली सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप व एशियन गेम्स के लिए रविवार को लखनऊ में कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। यहां छोटूराम स्टेडियम की पहलवान मानसी व पिंकी ने ट्रायल जीत कर अपने लिए जगह बनाई है। इन दोनों पहलवानों ने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


स्टेडियम के कुश्ती कोच मनदीप ने बताया कि एशियन गेम्स के ट्रायल में 53 किलो भार वर्ग में पिंकी ने हिस्सा लिया। रिटोली की इस बेटी ने सेमीफाइनल में सीमा व फाइनल में यूपी की शीतल तोमर को चित कर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के 57 किलो भार वर्ग में मानसी ने जगह बनाई है। सेरिया गांव की यह बेटी शहर के शास्त्री नगर में रह कर स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास कर रही है। इन दोनों पहलवानों के चयन पर स्टेडियम के कोच व खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। इस मौके पर कोच संजय, जगदीश, भोलू पहलवान, भीम पहलवान, शशि अहलावत, जयप्रकाश, वजीर, अशोक फौगाट, सतीश कादयान, जितेंद्र कालीरमन, अमन समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें