फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई बच्चा चोरी मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस के लेबर रूम से बच्चा चोरी के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस और अधिकारियों से 29 बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की गई। अब परिजनों ने पीएम को शिकायत भेजी है।
रोहतक के डेयरी मोहल्ले की रंजू ने 10 सितंबर 2017 को पीजीआई में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चा लेबर रूम से चोरी हो गया। हालांकि रोहतक पुलिस ने बच्चे का सुराग देने पर इनाम का ऐलान किया हुआ है। इस मामले में नर्सिंग स्टाफ बलजीत कौर को सस्पेंड किया जा चुका है। उसके खिलाफ पुलिस केस चल रहा है। इसके अलावा एक दर्जन अन्य कर्मियों पर भी गाज गिर चुकी है। मामले में पीजीआई के डॉक्टर समेत 12 का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। एक महिला चिकित्सक पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

डेयरी मोहल्ला नि वासी बच्चे की मां रंजू का आरोप है कि बच्चे का बरामद करने की तरफ कतई गंभीर नहीं है। यहीं कारण है कि एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका है। जल्द सुनवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी। इस बारे में एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बच्चे की बरामदगी को पुलिस को निर्देश दिए गये । लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चा चोरी मामले में परिजनों ने अभी तक इन्हें की शिकायत
10 ओर 11 सितंबर 2017 पीजीआई थाना
- 9 अक्तूबर को डीएसपी, एएसपी
20 अक्तूबर को एएसपी, 12 दिसंबर को थाना पुलिस, डीएसपी
1 जन वरी को पीजीआई थाना , 2 फरवरी को एसआईटी
- 7 मार्च को एसपी
9 जून को विंडो, 8 जुलाई को डीएसपी, 15 सितंबर को थाना पुलिस, डीएसपी
19 दिसंबर डीएसपी, ए सपी और सीएम विंडो, 21 जनवरी को डीएसपी एसपी समेत 29 बार विभिन्न पुलिस अधिकारियों और थाने पर शिकायत दी गई।

लगातार 29 दिन तक दिया था धरना
पीजीआई बच्चा चोरी मामले में परिजनों ने लगातार 29 दिन तक पीजीआई में धरना दिया था। बाद में अधिकारियों ने जल्द बच्चे की बरामदगी का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने बच्चे को बरामद करना मुनासिब नहीं समझा है।

पुलिस बच्चे की बरामदगी की तरफ कतई गंभीर नहीं है। जल्द ही बरामदगी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा-
पंकज कुमार, बच्चे के चाचा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें