फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय एमए- 1 : रोहतक रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात की गई पुलिस फोर्स।
विज्ञापन

---
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और बस अड्डे पुलिस रही अलर्ट पर
भारत बंद को लेकर सुबह से ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस दिनभर खड़ी रही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आरक्षण के विरोध में भारत बंद को लेकर मंगलवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस अलर्ट रही। जीआरपी ने यात्रियों के बैग आदि भी चेक किए। किसी बवाल की आशंका को लेकर फायर ब्रिगेड व एंबूलेंस भी रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

जीआरपी थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरक्षण को लेकर भारत बंद के चलते सुबह ही जीआरपी को रेलवे स्टेशन व आसपास अलर्ट कर दिया गया था। एसएचओ खुद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते रहे। इसके अलावा ट्रेनों के समय अलग से रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा आगजनी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को भी रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा किया गया था। दोनों शाम तक रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके अलावा रोडवेज अड्डे पर भी सुरक्षा की दृष्टि से अलग से पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें