फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना, एक भूख हड़ताल पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीजीआईएमएस कॉलेज के छात्रों को छात्रावास नहीं देने का मामला
विवि के कुलपति कार्यालय का भी किया घेराव
मांग पूरी न होने तक बड़े आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी के छात्रों ने लंबे समय से चली आ रही छात्रावास की मांग को पूरा नहीं किये जाने के विरोध में शुक्रवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया। साथ ही धरना देकर भी बैठ गये। विवि प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। मांग पूरी न होने पर एक छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गया । मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल पर ही बैठे रहने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे छात्र विवि के कुलपति कार्यालय पर पहुंचे तथा धरना देकर बैठ गये। आरोप था कि छात्रावास की मांग को लेकर कई बार छात्र कॉलेज प्रशासन से मिल चुके है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मांगों के पूरा नहीं किया जाने पर एक छात्र धीरज भूख हड़ताल पर बैठ गया। डीन डा. रोहताश ने छात्र को भूख हड़ताल व धरना खत्म करने की अपील की मगर छात्र ने भूख हड़ताल खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। कुलपति के मौके पर नहीं आने पर भी छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं कर दिया जाता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही कुलपति का भी घेराव किया जाएगा। छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे आईएनएसओ के रामबीर बडाला, शहीद भगत सिंह सेवा समिति जसिया के अध्यक्ष संदीप हुड्डा ने छात्रों का साथ देने का वायदा किया। मौके पर डा. सोमवीर मेहरा, डा. धीरज, डा. राकेश कुमार, डा. नवीन तंवर, डा. अमित कुमार, डा. अनूप, डा. रवि दहिया, डा. राममेहर , सोनू, नितिश शर्मा, रोहित, गौरव, पंकज कुमार, मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें