फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। शहर के मिनी बाईपास रोड पर बुलेट बाइक सवार युवक कार से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के शिव चौक निवासी लखन अपनी बुलेट बाइक पर चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र से मिनी बाईपास रोड पर चढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि लखन ने अपने कानों में इयरफोन लगा रखे थे। जिसके कारण गाड़ी का हॉर्न उसे सुनाई नहीं दिया। क्रॉसिंग करते वक्त गाड़ी व बाइक की टक्कर हो गई। बाइक गाड़ी के नीचे जा घुसी और युवक गाड़ी के शीशे से जा टकराया। हादसे को देखकर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने निजी वाहन से युवक को अस्पताल में पहुंचाकर उसके परिजनों को सूचित किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और वाहनों को रोड से हटाकर यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें