फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पब्लिक के बीच तालमेल से बेहतर समाज की संरचना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

पुलिस और पब्लिक के बीच तालमेल से बेहतर समाज की संरचना : एसपी
- एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग आयोजित व्याख्यान में बोले एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस की समाज में अहम भूमिका है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आम जन की अपेक्षाएं बहुत हैं। जरूरत है कि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बना रहे। यह बात एसपी पंकज नैन ने शनिवार को एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग में आयोजित व्याख्यान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराया। कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के तय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ता एवं एकाग्रचित्त होकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की थीम पर प्रकाश डाला। प्राध्यापिका प्रो. अंजना गर्ग ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, प्राध्यापक डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. युद्धवीर, डॉ. समुंद्र सिंह, डॉ. सुमन लता, पीआरओ पंकज नैन और डॉ. नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें