फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में शुरू करवाई फोगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने शहर में शुरू करवाई फोगिंग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस मिलने के बाद नगर परिषद ने शहर में फॉगिंग की शुरूआत कर दी है। पिछले दो सप्ताह से सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वायरल की आशंका के चलते सिविल अस्पताल की लैब में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज खून की जांच कराने पहुंच रहे हैं। नगर परिषद विभाग डेंगू के पॉजिटीव केस मिलने के बाद भी फॉगिंग नहीं करवा रही थी। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को 24 अक्तूबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिले में वायरल पीड़ितों की संख्या भी अधिक बढ़ती जा रही थी। 23 अक्तूबर को जिले में तीन सगे भाइयों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। जिले में डेंगू रोग से राहत के लिए फॉगिंग की अधिक आवश्यकता थी अमर उजाला ने 24 अक्तूबर को जिले में डेंगू के पॉजिटिव के तीन मरीज, रेफर नामक शीर्षक को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिले में 172 गांव व शहर की करीब 80 हजार है। डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि होते ही प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक मरीज को भिवानी रेफर कर देते हैं। अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने फॉगिंग शुरू करवा दी है। अब नगर परिषद पूरे शहर में फॅागिंग करवाएगा।
विज्ञापन

---पार्षदों ने कहा थैक्स अमर उजाला--
1 अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने फॉगिंग शुरू करवा दी है। अगर नगर परिषद फॉगिंग नहीं शुरू करवाता तो समस्या अधिक बढ़ जाती। लेकिन अब लोगों का बीमारियों से काफी हद तक बचाव हो सकेगा। इसलिए थैक्स अमर उजाला।
वार्ड चार पार्षद दिनेश जांगड़ा-
2 फॉगिंग शुरू होने के बाद मच्छरों से निजात मिलेगी। पिछले दो सप्ताह से वार्ड के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने फॉगिंग शुरू करवाई है। नगर परिषद का यह सही कार्य है।
वार्ड 17 पार्षद सुमन देवी-
3 नगर परिषद द्वारा फॉगिग शुरू होने के बाद शहर के लोगों को मच्छरों से छुटकारा मिलेगा। डेंगू के पॉजिटिव केस मिलने के बाद फॉगिंग की जरूरत थी। अब लोगों को राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या भी कम होगी।
विज्ञापन

वार्ड छह पार्षद रविंद्र गुप्ता----
4 वार्ड 11 में फॉगिंग की अधिक आवश्यकता थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वार्ड में फॉगिंग करवाई जा रही है इसलिए थैंक्स अमर उजाला । अब लोगों का बीमारियों से बचाव हो सकेगा। फॉगिंग को आगे भी जारी रखा जाए।
पार्षद विनोद, वार्ड 11
वर्सन---
बीमारियों की बढ़ती समस्या को देखते हुए फॉगिंग शुरू करवा दी है। शहर में लगातार फॉगिंग जारी रहेगी।
निरीक्षक विजय शर्मा, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें