फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में चुनाव प्रक्रिया शुरू, 20 सितंबर को कराया जा सकता है चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में मडूटा (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बैठक कर चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी। साथ ही छह सितंबर को जनरल बॉडी की बैठक बुलाकर लेखा-जोखा पेश करने का प्रस्ताव पास किया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी का कहना है कि 20 सितंबर को चुनाव कराया जा सकता है।
मडूटा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 अगस्त को पूरा हो चुका है। एक साल की अवधि में होने वाले चुनाव को लेकर अब तैयारियां शुरू कर दी गई है। मडूटा कार्यालय में बुधवार को प्रधान डॉ. विकास सिवाच की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से अंग्रेजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर रणदीप राणा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा लेखा-जोखा पेश करने के लिए छह सितंबर को जनरल बॉडी की बैठक बुलाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। इस बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी की तरफ से वर्ष भर का लेखा-जोखा पेश किया गया, जिसमें उन्हें कितना बजट खर्च हुआ और शिक्षक हित के लिए क्या-क्या कार्य किए आदि का ब्योरा देना होगा। प्रधान डॉ. सिवाच ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के तनावपूर्ण माहौल के कारण चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। अब छह सितंबर को शेड्यूल घोषित कर सकते हैं और प्रयास रहेगा कि 20 सितंबर को चुनाव करा दिया जाए। यूनिवर्सिटी में मडूटा के करीब 400 वोटर है। इस मौके पर डॉ. कुलदीप चौधरी, प्रो. सुप्रीति, जगबीर नरवाल, गोपाल और संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पैनल के मैदान में आने की तैयार
चुनाव को लेकर भले ही अभी शेड्यूल घोषित न किया गया हो, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस बार भी वर्तमान प्रधान डॉ. विकास सिवाच और पूर्व प्रधान डॉ. अश्वनी धींगड़ा समेत तीन पैनल मैदान में आ सकते हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जोड़तोड़ का खेल भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें