फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 22 टीमें एक्टिव, लारवा मिलने पर 117 को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक्टिव हो चुकी हैं। एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान के तहत टीम ने लारवा मिलने पर करीब 117 लोगों को नोटिस थमाया है। अभियान के चलते दो दिनों में 27,303 घरों में 15,757 कूलरों, 9,122 टंकियों, 882 होदियों, 5014 दूसरे कंटेनर को चेक किया गया। लारवा मिलने पर चेतावनी देने के साथ लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ के निर्देशानुसार विभाग ने दो दिवसीय एंटी लारवा एक्टीविटी अभियान चलाया। इसमें उपसिविल सर्जन मलेरिया डॉ. अनुपमा मित्तल और उनकी टीम ने लोगों को स्वाइन फ्लू, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम और उनसे बचाव के लिए अभियान शुरू किया। इसके लिए विभाग ने 22 टीमों का गठन किया था। टीम में सुपरवाइजर, एमपीएचडब्ल्यू, डोमेस्टिक ब्रीडिगं चेकर और एमपीएचडब्ल्यू विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें