फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफी नाइट्स में रफी के गीतों पर जमकर थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रफी नाइट्स में रफी के गीतों पर जमकर थिरके लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। श्रीगणेश एंटरटेनमेंट एंड ह्यूमेनिटी सोसायटी और लायंस क्लब जगाधरी गलैक्सी की ओर से मोहम्मद रफी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में सोमवार रात रफी नाइट्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले मोहम्मद रफी और शहीद ऊधम सिंह की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद रफी के सदाबहार गीत ओ दुनिया के रखवाले.. गायक मोंटी राजा ने गाकर की। कार्यक्रम में खासतौर पर आए हुए मेहमान सारे गामा पा के मोहित खन्ना ने पर्दा है पर्दा.. गाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गायक सुमित शर्मा ने आज मौसम बड़ा बेईमान है... गीत से खूब तालियां बटोरी। गायिका आमना बेगम ने रिमझिम के गीत सावन गाए..., राखी सहगल ने दिल तेरा दीवाना सनम.., सिमरन अरोड़ा ने आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा.. गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर किया। संस्था निदेशक पंकज अरोड़ा ने भी रफी साहब के गीत आसमान से आया फरिश्ता ... गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में रफी क्लब की ओर से अगस्त के अंतिम सप्ताह में संस्था को स्पेशल आवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन प्रोफेसर उदय भान ने किया। कार्यक्रम में विशेष योगदान देने पर मोहित बंसल व शक्ति अरोड़ा को मोहम्मद रफी आवार्ड से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के विनय अग्रवाल व गुलशन कुमार ने संस्था निदेशक पंकज अरोड़ा को उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सतीश भाटिया ने मोहम्मद रफी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रफी साहब ने अपने गायकी में वह मुकाम हासिल किया, जो बाकी गायकों के लिए मात्र एक सपना है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद रफी साहब आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गाने उन्हें हमारे दिलों में जिंदा रखे हुए हैं। इस मौके पर लायंस क्लब के प्रधान लक्ष्मण विनायक, सचिव राजकुमार वर्मा, जैडसी रोहित भारती, धर्मेंद्र, संजय शर्मा, राम सकूजा, गुलशन और गगन खरोड़ को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब जगाधरी के चीफ एडवाइजर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सतीश भाटिया, विशिष्ठ अतिथि के रूप में रिजनल चेयरपर्सन विनय अग्रवाल और एमके सहगल, सुनील चौपाल बबली, डॉ. विजय दहिया, मदन चौहान, संगीता सिंघल, श्रीराम निवास गर्ग, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें