फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल को कन् नी काटी-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल में नौकरी के सवाल पर परिवार ने काटी कन्नी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गुगल में 12 लाख मासिक वेतन पर मथाना वासी जिस लड़के को नौकरी मिलने पर परिवार फूले नहीं समा रहा था, उन्हें सच्चाई सामने आने पर जवाब देना भारी पड़ गया। दरअसल गूगल ने इस बात से इंकार किया है कि कुरुक्षेत्र के जिस लड़के की चर्चा भारीभरकम पैकेज पर नौकरी के लिए हो रही है, ऐसे किसी भी लड़के को अभी तक नौकरी नहीं दी गई। इधर जैसे ही यह समाचार फैला और मीडिया ने परिवार वालों से संपर्क साधना चाहा तो इन्होंने कन्नी काट ली। मोबाइल नंबर स्विच आफ मिले, जबकि परिवार के सदस्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि यह कैसे हो गया। यहां बता दें कि नरेंद्र से कंप्यूटर ग्राफिक्स सीखने के बाद बालक ने इस सफलता का श्रेय मेहनत के साथ साथ अपने चाचा को भी दिया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव मथाना के हर्षित शर्मा पुत्र राजिंद्र शर्मा गूगल को गूगल में नौकरी मिलने की चर्चा पर उसे सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में हर्षित ने बताया था कि फिलहाल शुरुआत में एक साल के लिए उसे ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और उसके लिए उसे हर महीना 4 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद हर्षित को हर महीने 12 लाख रुपये सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें