कालेजों की पहली मेरिट लिस्ट जारी
नारनौल। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंधित शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को यूजी कोर्सों की पहली कट आफ लिस्ट जारी कर दी गई। पहली मेरिट लिस्ट में राजकीय पीजी कालेज में सामान्य वर्ग की नान मेडिकल में 84.8 व मेडिकल में 80.6 प्रतिशत रही। वहीं महिला कालेज में सामान्य वर्ग के नान मेडिकल में 85.2 व मेडिकल में 85.0 प्रतिशत तक पहुंच गई। पहली लिस्ट में स्थान पाने विद्यार्थियों को 9 जुलाई तक अपने मूल प्रमाण पत्र को कालेज से चेक करवाने के बाद ई-चालान प्राप्त कर स्टेट बैंक आफ इंडिया या साइबर कैफे के माध्यम से आनलाइन अपनी फीस जमा करवानी होगी।
पहली कट आफ लिस्ट में सामान्य वर्ग बीएससी में दाखिले की मेरिट लिस्ट 84 प्रतिशत है। इसके बाद विद्यार्थियों को दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा। हर बार की तरह इस बार मेडिकल व नान मेडिकल की मेरिट लिस्ट काफी ऊंची रही। इसके कारण अबकी बार मेडिकल व नान मेडिकल में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
-पीजी कालेज की कट आफ लिस्ट
कक्षा आल इंडिया जनरल हरियाणा जनरल एससी बीसी-ए बीसी-बी फिजिकल हेंडीकेप्ट
बीएससी एनएम 91.2 84.8 73.8 77.4 83.8 61
बीएससी मेडिकल 87.0 80.6 70.6 67.4 78.4 64.6
बीए 78.4 70.8 62.2 43.6 68.4 63.2
बीकॉम 79.4 66.8 50.8 50.4 61.8 -----
कंप्यूटर साइंस 89.8 78.6 67.6 73.2 77.0 61.6
बीबीए 79.8 71.2 40.6 58.2 64.8 ----
बीसीए 85.2 78.6 66.4 67.6 74.2 78.0
-महिला महाविद्यालय की कट आफ लिस्ट
कक्षा आल इंडिया जनरल हरियाणा जनरल एससी बीसी-ए बीसी-बी फिजिकल हेंडीकेप्ट
बीएससी एनएम 91.0 85.2 69.8 75.8 84.2 -----
बीएससी मेडिकल 90.0 85.0 81.2 73.0 83.4 77.2
बीए 84.0 74.2 63.2 58.6 71.2 ----
बीकाम 90.0 79.8 60.6 65.4 76.4 ----