रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। पंजीकरण व आवेदन के लिए अब विद्यार्थियों के पास दो दिन शेष रहे हैं। अब तक प्रदेश भर के 1,31, 169 विद्यार्थी अपना पंजीकरण व प्रवेश के लिए 11,17944 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इन आवेदनों में 1,10, 830 आवेदनों की जांच का काम भी पूरा हो गया है। इधर, जिले में सबसे ज्यादा आवेदन पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आ रहे हैं।
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। इसके चलते बड़ी संख्या में आवेदन डीएचई (उच्चतर शिक्षा विभाग)के पास पहुंच रहे हैं। इसमें जिला स्तर पर पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। यहां के 16 कोर्सों की 2580 सीटों के लिए अब तक 13036 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह संख्या करीब पांच अधिक है। ऐसे में कॉलेज में प्रत्येक सीट के लिए पांच उम्मीदवार खड़े हैं। ये हर उम्मीदवार के लिए प्रवेश लेना पांच गुना कठिन कर रहे हैं। आवेदन 30 जून तक होने हैं। ऐसे में कॉलेज में प्रवेश लेना और कठिन रहेगा। आवेदन की संख्या बढ़ने से दाखिले को लेकर मुकाबला और टफ होगा।
वर्जन:
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। इसके तहत कॉलेजों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। अब तक कॉलेज को 13036 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राप्त आवेदनों का ब्योरा
कोर्स सीट आवेदन
कला स्नातक 720 5438
अर्थशास्त्र (मेजर) 60 189
अंग्रेजी (मेजर) 80 389
भूगोल (मेजर) 80 306
हिंदी (मेजर) 80 115
इतिहास (मेजर) 80 206
राजनीतिक विज्ञान (मेजर) 80 422
मनोविज्ञान (मेजर) 40 222
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 60 771
कॉमर्स 320 1043
कंप्यूटर एप्लीकेशन 120 1736
लाइफ साइंस 240 913
फिजिकल साइंस 400 822
केमेस्ट्री (मेजर) 80 429
मैथ (मेजर) 60 566
फिजिक्स (मेजर) 80 369