फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी की धरपकड़ तेज

Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तेरह वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती हैं। दोनों की हालत ठीक है। बुधवार को किशोरी ने पुलिस को आरोपी युवक के बारे में बताया। आरोपी की पहचान करने और उसे दबोचने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आरोपी को जल्द दबोचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


यूपी मूल का एक परिवार बहादुरगढ़ शहर से सटे एक गांव में रहता है। मेहनत-मजदूरी करने वाले इस परिवार की करीब 13 वर्षीय बेटी को पेट दर्द की शिकायत पर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां कम उम्र की लड़की को गर्भवती देखकर डॉक्टर हैरत में पड़ गए। यहां इलाज के बाद किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। डिलिवरी के बाद दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।

इधर, सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। हालांकि मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित किशोरी ने आरोपी युवक के बारे में जानकारी दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें