फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बच्ची की फोटो पोर्न साइट पर डाली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाना आर्यनगर क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची को फोटो अश्लील साइट पर डालने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने थाना आर्यनगर में इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 13 वर्षीय बेटी की फोटो और नाम अश्लील साइट पर डाल दी है। उसे इस संबंध में कहीं से पता चला तो मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट की सहायता से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें