फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गंदगी फैलाने पर 13 हजार रुपये, पॉलिथीन के प्रयोग पर साढ़े 12 हजार के चालान किए

Thu, 24 Jul 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करने के बाद समझाते संयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार
विज्ञापन
रोहतक। शहर में गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को टीम ने नए संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की निगरानी में गंदगी फैलने पर 13 हजार और प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने पर साढ़े 12 हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम सोनीपत रोड, डी-पार्क, सुभाष नगर, पावर हाउस चाैक, मेडिकल मोड़ व दूसरे स्थानों पर पहुंची और गंदगी फैलाने पर तीन लोगों के 13 हजार रुपये के चालान किए।
एनजीटी ने पॉलिथीन के प्रयोग पर भी प्रतिबंधित लगाया हुआ है। टीमों ने पांच दुकानदारों के साढ़े 12 हजार रुपये के चालान किए हैं। टीम में नगर अभियंता सत्य व्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या कुमार, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, नरेंद्र, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल व प्रदीप शामिल रहे। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि बताया कि खुद उन्होंने भी सिविल रोड पर निरीक्षण किया और टीमों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें