फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 13 हजार बुजुर्ग करेंगे घर से मतदान, भरना होगा फार्म

Mon, 29 Apr 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र और 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प दिया है। जिले में 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 13 हजार 439 है। इनमें से जिन मतदाताओं को मतदान केंद्र में आकर मतदान करने में दिक्कत है, वह फार्म 12 डी भरकर दे सकते हैं। उसके बाद उनको घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्रशासन की तरफ से दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग मतदाता भी इसका लाभ उठा सकता है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5607 है। मतदाताओं को ही मिलेगा। इस सुविधा को लेने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने से यानि 29 अप्रैल के 5 दिनों के अंदर रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन करना होगा। एक बार फॉर्म-12डी भर जाने और मतदाता सूची में उनके नाम अंकित हो जाने के बाद वे केवल घर से ही मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग सक्षम ईसीआई एप पर मांग सकते हैं सुविधा
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने ''''''''सक्षम ईसीआई ऐप'''''''' भी लांच किया है। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता विभिन्न सुविधाओं की मांग कर सकते हैं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड आदि संगठनों के स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, शौचालय और अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी आदेश प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं।

ऐसे उठाए घर पर मतदान सुविधा का लाभ
-फार्म 12 डी भरें और रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन करें।
-दिव्यांग मतदाताओं को दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रति देनी होगी।
-बीएलओ मतदाता के घर से फार्म-12 डी प्राप्त करेगा।
-उम्मीदवारों को ऐसे निर्वाचकों की एक सूची भी प्रदान की जाएगी।
-मतदान अधिकारियों की मतदाता के घर जाकर मत प्राप्त करेगी।
-मतदाताओं को उनके दौरे के बारे में पहले से ही सूचित किया जाएगा।
-एक वीडियोग्राफर पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान अधिकारियों के साथ रहेगा।

वर्जन
40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग और 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान करने का मौका इस बार मिलेगा। इसके लिए फार्म 12 डी भरना होगा, जो नोटिफिकेशन जारी होने के पांच दिन के अंदर रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, चुनाव तहसीलदार, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें