फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अप्रैल को मिलेगी 1250 पीपीई किट, इसी माह मिलेंगे 136 वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड-19 से लड़ने के लिए सोमवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में हाई पर्चेज की बैठक हुई। इसमें करनाल, मेवात, अग्रोहा, खानपुर व रोहतक पीजीआईएमएस के निदेशकों ने हिस्सा लिया। बैठक निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें 1250 पीपीई किट खरीदने की हरी झंडी दी गई। जबकि एन-95 मास्क की क्वालिटी सही न होने के कारण यह खरीद अटक गई। इसके लिए दोबारा कुटेशन मांगा जाएगा। वहीं बताया गया कि इस माह अंत तक 136 वेंटिलेटर और प्रदेश के चारों मेडिकल कॉलेजों को मिल जाएंगे।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने बताया कि सोमवार को सायं निदेशक कार्यालय में पांचों निदेशकों की बैठक हुई हैं। डॉ. यादव ने बताया कि रोहतक, करनाल, खानपुर, मेवात के लिए 136 वेंटिलेटर इस माह के अंत तक आ जाएंगे। इसमें 40 वेंटिलेटर रोहतक पीजीआईएमएस के हैं। इसके अलावा पीपीई किट व एन-95 मास्क के लिए कुटेशन मांगी थी। इसमें पीपीई किट पर तय हुआ है कि 1250 पीस लिए जाएंगे, इसके लिए 15 लाख रुपये का बजट पास है। यह किट सभी पांचों मेडिकल कॉलेजों में 250-250 बांट दिए जाएंगे। अब पीपीई किट 15 लाख रुपये के लिए आर्डर दे दिया गया है। बैठक में करनाल से डॉ. जगदीश दुरेजा, खानपुर से डॉ. रेणू गर्ग, अग्रोहा से डॉ. सिंगल, मेवात से डॉ. यामिनी मौजूद रही। गौरतलब है कि कुटेशन को सोमवार को खोला गया और तकनीक सही मिलने पर ही पीपीई किट को पर्चेज करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें