जींद। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दो जून से प्रारंभ हो चुकी है। अब तक आईटीआई में 20 ट्रेडों के लिए 1248 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड सबसे अधिक लोकप्रिय साबित हो रही है जिसमें 294 आवेदन आए हैं।
इसके अलावा वायरमैन में 153, कोपा में 123, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (आरएसी) में 108, मैकेनिक डीजल में 73 व ड्राफ्ट्समैन सिविल में 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अन्य ट्रेडों में भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि दाखिला लेने लिए विद्यार्थियों को पहले करवाना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।