फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनता दरबार में पहुंचे दस उपभोक्ता, चार का हुआ समाधान

Wed, 28 Feb 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को जनता दरबार में दस उपभोक्ताओं की शिकायतें आई। इनमें बिजली बिल गलत आया हुआ था। उपभोक्ताओं ने बताया बिजली बिल ज्यादा दे दिए जाते है। इस समस्या का निपटारा करने के लिए चेयरमैन जेएस नारा ने चार उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष छह शिकायतों को उपभोक्ता फोरम में रखा गया, ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान हो सकें। अस्थल बोहर के रहने वाले राजपाल ने बताया बिजली बिल ज्यादा आया था, लेकिन फोरम के सदस्यों ने इसे ठीक करवा दिया है।बहुअकबरपुर से पहुंचे संजय ने कहा कि पिछले माह का बिल नहीं भरा गया, इसकी वजह से ज्यादा बिल आया है, लेकिन फोरम के सदस्यों के सामने मामले को रखा तो समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें