रोहतक। नहर में डूबकर हो रहीं मौतों को देखते हुए सिंचाई विभाग ने नहर की पेट्रोलिंग के निर्देश अधिकारियाें और कर्मचारियों को दे दिए हैं। इसके साथ ही हिदायत दी गई कि आम जन नहर के पास नहीं जाए, जिससे उनकी जान पर बन आए। इसके साथ ही गोताखोरों की एक सूची भी जारी की गई है।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन राम निवास ने बताया कि बीते कुछ दिनों में नहर में गिरकर मौत और आत्महत्या की दुखद घटनाएं सामने आई है। ऐसे में जिले के सभी एसडीओ को निर्देश दिया गया कि नहरों की पेट्रोलिंग कराएं, जिससे इस तरह की किसी भी घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही नहर के आसपास के गांव वासियों से संपर्क कर उनसे ऐसे मामलों को रोकने के लिए मदद मांगने के लिए कहा गया है, जिससे नहर के पास घूमने लोगों को रोका जा सके। उन्हाेंने बताया कि नहर के आसपास घूमते मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। इसके साथ ही रोहतक समेत झज्जर, बहादुरगढ़, भिवानी और सोनीपत के लिए 12 गोताखोरों की लिस्ट भी जारी की गई, जिससे लोेग तुरंत संपर्क कर सकें।
सिंचाई विभाग की ओर से जारी गोताखोरों के नंबर
उपेंद्र कुमार 9679512910 रोहतक
विक्रम 8930521149 रोहतक
नरेश कुमार 9812537583 रोहतक
कृष्ण कुमार 8689005920 रोहतक
धर्मेंद्र 9728137717 रोहतक
तेजेंद्र सिंह 9467057221 रोहतक
धर्मबीर सिंह 9757056241 झज्जर
रोशल लाल 9467507221 झज्जर
सुरेंद्र 9467167267 झज्जर
गजेंद्र ग्रेवाल 9910120556 भिवानी
संजीव कुमार 9447153392 सोनीपत
सत्यवान सिंह 8059365490 बहादुरगढ़