फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात दो दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। शहर की रात राय मार्केट स्थित दो दुकानों में रात करीब 10 बजे आग लग गई, जिससे दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बिग बाजार के पास कानपुर जनरल स्टोर और साथ लगती प्रेम जेनरल स्टोर की दो दुकानों आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मामले के सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से कितना नुकसान हुआ इसका अंदाजा अभी नहीं लग सका है। वहीं दोनों दुकानों में आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें