फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 23 की एशिया चैंपियन शिप के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल पांच व छह मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आगामी 20 मार्च से 24 मार्च तक मंगोलिया के उलानबातार शहर में अंडर-23 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप होने वाली है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का चयन करने के लिए भारतीय कुश्ती संघ आगामी पांच व छह मार्च को सेलेक्शन ट्रायल ले रहा है।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आगामी पांच मार्च को लखनऊ में महिला कुश्ती टीम का व आगामी छह मार्च को सोनीपत में पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल में की टीमों का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 20 से 24 मार्च तक मंगोलिया के उलानबातार में होने वाली अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन प्रक्रिया में सूरत में हुई जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप, राजस्थान के चितौड़गढ़ में हुई अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप व उत्तर प्रदेश के गौंड़ा में हुए सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिनकी आयु 23 वर्ष से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें