फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के होर्डिंग विवाद की जांच आज
विज्ञापन

रोहतक। जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर होर्डिंग लगाने को लेकर उभरे विवाद की जांच 26 जून को होगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी मंगलवार को रोहतक पहुंचेगी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर सच्चाई जानने का प्रयास करेगी।
कमेटी ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस भेज कर 26 जून की सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन पहुंचने के निर्देश दिए हैं। दोनों पक्षों को जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होना है। यहीं वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। पूर्व विधायक बीबी बतरा को भी सूचना दी गई है कि वे कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। इस बारे में उनसे फोन पर बात होने की सूचना है।
विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी के जन्म दिवस पर हरियाणा अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के समर्थकों ने कांग्रेस भवन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्र लगाया था। इसके बाद होर्डिंग विवाद उभरा। पार्टी कार्यालय पर होर्डिंग को लेकर दो धड़ों में खासी खींचतान रही। यह मामला पार्टी पदाधिकारियों तक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की थी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कादियान को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बाकी दो सदस्यों में पार्टी के प्रांतीय महासचिव एवं रोहतक जिले के प्रभारी राजेंद्र शर्मा व असंगठित कामगार कांग्रेस के चेयरमैन ज्ञानचंद आहूजा शामिल हैं।
विज्ञापन

-----

युवा रोजगार समिति ने बांटे सकोरे
फोटो : वीसी 3
रोहतक
युवा रोजगार समिति ने सोमवार को पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए सकोरे बांटे। इसके साथ ही भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मुहैया कराने की अपील की।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पान्नू ने लक्ष्मी नगर में पक्षियों के लिए सकोरे बांटते हुए कहा कि गर्मी में बिना पानी पक्षी व्याकुल हैं। पानी न मिलने से उनकी मृत्यु तक हो सकती है। इसलिए सभी को अपने आस-पड़ोस में सकोरों में पानी भरकर रखना चाहिए। इससे पक्षियों को पानी मिल सकेगा और उनकी जान बचेगी। इस मौके पर चंचल, कविता, रितु, निशा, सरोज, अन्नू, प्रवीन शर्मा, कुलदीप, जयभगवान, स्वीटी व मिंटू पान्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें