एमए-1 व 2
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर परिंदों की प्यास बुझाने के लिए बनाई होज
----
गर्मी में परिंदों की प्यास बुझा रहा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे
- एनएचएआई ने हरियाणा से लेकर यूपी तक एक्सप्रेस वे पर जगह जगह बनाए है 60 होज
-होज में पानी भरने के लिए प्रतिदिन लगाई जा रही कर्मचारियों की ड्यूटी
महबूब अली
रोहतक।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे गर्मी में प्यासे परिंदों की प्यास बुझा रहा है। इसके लिए एनएचएआई ने एक्सप्रेस वे पर 60 जगह पानी के होज बनवाए है। जिन्हें पानी से भरने के लिए प्रतिदिन 25 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होज का पानी प्रतिदिन बदला जा रहा है।
28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था। एनएचएआई के डिप्टी जनरल मैनेजर किशोर कंयाल ने बताया कि एक्सप्रेस वे के आसपास फव्वारों से लेकर कई तरह के फूल के पौधे पहले ही लगवा दिए गए थे। अब प्यासे परिंदों की प्यास बुझाने के लिए एक्सप्रेस वे के दोनों ओर यूपी व हरियाणा की सीमा में 60 होज बनाए गए है। जो हर समय पानी से भरे रहते हैं। यहां कई तरह के पक्षी पानी पीने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि होज में पानी भरवाने के लिए 25 कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। ये कर्मचारी प्रतिदिन होज को पानी से भर रहे हैं। ताकि होज में खासकर गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो। बताया कि इसके अलावा एक्सप्रेस वे के दोनों ओर जल्द ही 200 से अधिक रंगीन लाइटें भी लगवाई जाएगी। ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
बाइकों के होंगे चालान
डिप्टी जनरल मैनेजर ने बताया कि देखने में आ रहा है कि एक्सप्रेस वे पर दुपहिया वाहनों का चलना बंद नहीं हो रहा है। जल्द ही ऐसे बाइक सवारों के चालान कराए जायेंगे। हादसों से बचाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों को एक्सप्रेस वे पर चलने से रोक लगाई गई है।