फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खरावड़ में समारोहपूर्वक बेटियों को किया समानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल : 26मई4 से 6
विज्ञापन


बेटियों ने बढ़ाया गांव का मान
- गांव खरावड़ में स्मृति चिह्न देकर बेटियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गांव खरावड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मेरिट में आने वाली 12वीं और दसवीं की छात्राओं को ग्राम शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं में 12वीं कक्षा की रेणु, अंकिता, पिंकी, शिवानी, कलावती व मेरिट में स्थान पाने वाली संजू, प्रिया, गरिमा, अन्नू, अंजू के साथ ही दसवीं की रविता, बबली, प्रवेश और रेणू को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शहीद सिपाही ओमप्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र रोहित को भी मेरिट में स्थान पाने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की निवर्तमान प्राचार्य बिशनी देवी को शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। ग्राम शिक्षा समिति के प्रधान कैप्टन जगवीर मलिक ने 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली अध्यापिकाओं सरिता दुआ (हिंदी), सविता (गणित), पुष्पा जागलान (भूगोल), तृप्ति (होम साइंस), सोमलता (संस्कृत), माया (इतिहास), सुष्मा (अर्थशास्त्र), राजेंद्र कौर (राजनीति शास्त्र) को भी बधाई दी। इस अवसर पर गांव के सरपंच बिजेंद्र मलिक, पंच बाली, मास्टर करण सिंह, पूर्व सरपंच कमलेश, थानेदार नंद किशन, सूरजभान मिस्त्री, राजबीर मलिक, प्राचार्य सुरजीत कौर, करतार देवी, अनिल, एडवोकेट दीपक मलिक सहित स्कूल का पूरा स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें