फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता दरवाजे के पास बंद पड़ा आधार कार्ड सैन्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट-----
विज्ञापन

प्रशासन ने अवैध वसूली करने वाले आधार सेंटर कराए बंद, खुलेंगे 10 सरकारी केंद्र
- आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली के मामले का अमर उजाला ने किया था खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली करने वालों पर प्रशासन का डंडा चल गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीसी के निर्देश पर सेंटरों को बंद करा दिया गया। अब जल्द ही नए सिरे से शहर के दस स्थानों पर सरकारी आधार कार्ड सेंटर खोले जायेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 24 मार्च के अंक में ‘आधार कार्ड के लिए वसूले जा रहे 50 से 270 रुपये’ शीर्षक से सिटी के पेज नंबर एक पर खबर प्रकाशित की थी। जिसमे शहर के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर की जा रही वसूली का खुलासा किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अवैध वसूली करने वालों की रिपोर्ट अधिकारियों को भी भेजी गई थी। डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि अवैध वसूली करने वाले दो सेंटरों को बंद करा दिया गया है। जल्द ही शहर के दस स्थानों पर नए दस सेंटर खोले जाएंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


एमए-2
माता दरवाजे के पास बंद पड़ा आधार कार्ड सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें