फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र रॉकी की हत्या मामले में एबीवीपी ने कुलपति व प्राचार्यों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन


रॉकी की हत्या मामले में एबीवीपी ने कुलपति व प्राचार्यों को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व ने गुरुवार को संगठन के हिंदू कालेज सचिव रॉकी की दिन दहाड़े की गई हत्या मामले में रोष जताया। परिषद ने छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ पर टोकने वाले छात्र की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए विभिन्नि कॉलेज प्राचार्यों व एमडीयू कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया को ज्ञापन सौंपा।
परिषद सदस्यों का कहना है कि कॉलेज में आकर छेड़छाड़ करने वालों के बारे में छात्राओं ने संगठन के सचिव रॉकी को जानकारी दी। इस पर रॉकी उन लड़कों को लेकर प्राचार्य के पास गया। प्राचार्य ने उन्हें कॉलेज से बाहर कर दिया। इसी कारण युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर भिवानी चुंगी से आगे पुलिस नाके पर धारदार हथियार व चाकू से हमला कर रॉकी की हत्या की। ऐसे में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के अलावा मृतक छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता व एक सरकारी नौकरी दी जाए। परिवार की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने, कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा पुख्ता करने, छेड़छाड़ पर रोक लगाने, रॉकी की हत्या वाले चौक का नाम उसके नाम से रखने, कॉलेजों में आटर विद्यार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, परिषद के सदस्यों पर दर्ज केस वापस लेने व नेकीराम कॉलेज में खुलेआम हथियार लहराने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे शरारती तत्वों को कॉलेज से निष्कासित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू में दिनेश शास्त्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सचिव रमन ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। नेकी राम कॉलेज में कॉलेज प्रधान सुमित सिंघल व कृष्ण छारिया ने प्राचार्य वेद प्रकाश श्योराण को ज्ञापन सौंपा। हिंदू कॉलेज में हिंमाशु राठी कॉलेज अध्यक्ष ने प्राचार्य विजय अरोड़ा, सैनी कॉलेज में जिला प्रमुख जितेंद्र सैनी, जाट कॉलेज में मोहित दलाल, वैश्य कॉलेज में प्रीतम अहलावत, नीरज बुधवार ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें