फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक डाकघरों में बनेंगे पासपोर्ट, दिल्ली में हुआ विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जल्द डाकघर में खोला जाएगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, दिल्ली से भी निरीक्षण को आ सकती है टीम
- जिले के लोगों को अंबाला की तरफ नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
- सेवा केंद्र के लिये जमीन तलाशने में जुटे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जल्द ही लोग डाकघर के अंतर्गत ही पासपोर्ट बनवा सकेंगे। इसको लेकर बीते शुक्रवार को दिल्ली में अधिकारियों की हुई बैठक में घंटों तक विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद अधिकारियों के निर्देश पर रोहतक में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिये जमीन या फिर बिल्डिंग के तलाशने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। आगामी अप्रैल माह तक पासपोर्ट बनने शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

ऐसा होता था कि पासपोर्ट बनवाने के लिये जिले के लोगों को अंबाला की तरफ दौड़ लगानी पड़ती है। अंबाला तक जाने में जहां लोगों का अधिक किराया खर्च होता है वहीं जाने में परेशानी भी उठानी पड़ती है। पिछले दिनों विभिन्न डाकघरों में ही पासपोर्ट बनाने के आदेश दिये गये थे मगर रोहतक में पासपोर्ट बनने चालू नहीं हो पाए थे। रोहतकडाकघर के प्रवर डाकपाल डीवी सैनी ने बताया कि बीते दिवस शुक्रवार को दिल्ली में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी, हालांकि बैठक में जिले के विभागीय अधिकारियों को नहीं बुलाया गया था। बैठक में जल्द से जल्द पासपोर्ट सेवा शुरू कराने के निर्देश दिये गये है। जल्द ही सेवा केंद्र के लिये जमीन देखकर पासपोर्ट सेवा चालू कराई जाएगी। इसके लिये जल्द ही दिल्ली से भी निरीक्षण को टीम आ सकती है। अपने स्तर से भी पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिये जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। अप्रैल माह तक रोहतक में ही पासपोर्ट सेवा का लाभ लोगों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें