फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी भिड़ी तो एक्सयूवी कार में सवार लोगों ने पिकअप चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी भिड़ी तो एक्सयूवी कार में सवार लोगों ने पिकअप चालक को पीटा
विज्ञापन

मंडी अटेली। मामूली गाड़ी भिड़ने के विवाद में एक्सयूवी कार में आये पांच लोगों ने नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के सामने एक पिकअप चालक पर हमला बोलकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। इस दौरान अटेली से नारनौल जा रहे खोड़ के पूर्व सरपंच सतपाल खोड़ ने घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

राजस्थान प्रदेश के अलवर जिला के गांव बूढ़ी बावल निवासी प्रीतम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह हुड़ियां में अपने रिश्तेदार के पास रह रहा है। वह पिकअप गाड़ी में कड़बी को नारनौल में बेचकर अपने घर आ रहा था। बाछौद के समीप ब्रेक लेने पर पीछे से आ रही एक्सयूवी उसकी गाड़ी से मामूली से भीड़ गई। इस पर एक्सयूवी चालक ने चार पांच लोगों को बुला लिया। अटेली की ओर से दो स्कूटी पर सवार होकर आए इन लोगों ने शनि मंदिर के पास उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट कर भाग गए। बेहोश हालत में खोड़ के पूर्व सरपंच सतपाल चौहान ने व्यक्ति को उठाकर अटेली अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्रीतम के संबंधियों ने सरपंच का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें