फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ऑलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक के नाम पर रखा कालेज का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी के नाम पर रखा जाएगा कालेज का नाम
विज्ञापन

साक्षी मलिक राजकीय महिला महाविद्यालय मोखरा हुआ नाम
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा।
महम चौबीसी के गांव मोखरा में नए साल पर गांव की बेटी साक्षी मलिक के नाम महिला कालेज का नाम रखने की घोषणा से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में इस बारे में बयान देते हुए बेटियों को प्रोत्साहन देने का दावा किया है।
विज्ञापन

सरपंच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को सीएम ने गांव के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम ओलंपियन साक्षी मलिक के नाम पर रखने की घोषणा कर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। इससे समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलेगी। साक्षी के ताऊ वेदपाल मलिक ने कहा कि उनकी भतीजी ने मेडल जीत कर पूरे गांव के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। उसके नाम पर कॉलेज का नाम रखा जाना सराहनीय है। इससे दूसरी बेटियां भी प्रेरित होंगी। हरेंद्र कटारिया ने कहा कि गांव की बेटी ने पूरे महम चौबीसी का मान बढ़ाया है। भूपेंद्र, शमशेर खरकड़ा ने कहा कि सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें