फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गॉधी स्पोटर्स काम्पलैक्स मे 63 वी नेशनल स्कूल एथलेटिक्स अंडर 19 चैम्पियनशिप का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 63वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स अंडर-19 चैंपियनशिप का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आज राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 63वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स अंडर-19 चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। नोडल अधिकारी जोगेंद्र ने बताया की चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर चंद्रप्रकाश व डिप्टी कमिश्नर यश गर्ग व एडीसी अजय कुमार ने किया। चैंपियनशिप 18 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक होगी। इस चैंपियनशिप में देश भर से कुल 34 टीमें व कुल खिलाड़ी 1392 भाग ले रहे हैं।
खेलों का शुभारंभ पर मुख्य अतिथि कमिश्नर चंद्रप्रकाश ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें। मुख्य अतिथि के भाषण के बाद मार्च पास्ट हुआ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता ने अपने संबोधन कहा की खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के इवेंट में 5000 मीटर रेस पुरुष व महिला, लांग जंप तथा शॉटपुट के खेल हुए। पुरुष वर्ग 5000 मीटर रेस में कार्तिक प्रथम, राथवा नितेश द्वितीय व अजीय पी. तृतीय रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग 5000 मीटर रेस में सीमा प्रथम, द्वितीय अंद्र मोल, तृतीय अथीरा रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें