डेंगू व मलेरिया के बचाव की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नागरिक अस्पताल कलानौर की एसएमओ डॉ. कमला वर्मा के दिशा निर्देशन में वीरवार को ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड के गांव कलानौर, निगाना, पिलाना में डेंगू और मलेरिया की बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही टीम ने एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान घर-घर जाकर चलाया। ब्लॉक एजूकेटर जसवीर रंगा ने बताया कि मलेरिया और डेंगू की बीमारी मच्छर से होती है। यदि हम मच्छर को पैदा होने से रोक लें तो समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर हेल्थ इंसपेक्टर सतीश कुमार, एलएचवी सरोज देवी, ओमपति, पीएचएन राममूर्ति, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरेंद्र नारा, मनीष, मनोज कुमार, मीना कुमारी, सुदेश देवी, सुनीता हुड्डा, सविता, सीमा, माया आदि मौजूद रही।