फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं चरखी दादरी में करवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं चरखी दादरी में करवाए जाने की मांग
विज्ञापन

चरखी दादरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शारीरिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ प्रधान विजयपाल ने की। बैठक में चरखी दादरी जिले की सभी खेल स्पर्धाएं जिले में ही करवाए जाने की मांग की गई।
हरियाणा राज्य शिक्षक संघ के संगठन सचिव सज्जन सिंह ने कहा कि अगस्त माह में होने वाले ब्लॅाक व जिला स्तरीय स्कूली खेल चरखी दादरी में ही होने चाहिए। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चरखी दादरी की अलग से जिला टीम का गठन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीई कपूर सिंह फौगाट ने कहा कि जब चरखी दादरी में जिला खेल अधिकारी कार्यालय शुरू हो चुका है तो यहां सभी जिला स्तरीय खेल स्पर्धाएं भी शुरू होनी चाहिए। धर्मेंद्र पंवार व डीपीई अशोक फौगाट ने कहा कि जिला भिवानी हिसार जोन में है जबकि चरखी दादरी रोहतक के अधीन है, ऐसे में जिला स्तर के इन स्कूली खेलों का आयोजन भिवानी में करवाया जाना अनुचित है। शारीरिक शिक्षकों ने इस मांग को पूरा करवाने के लिए नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुनील पीटीआई, पवन डीपीई, प्रमोद, सुरेंद्र, भगत सिंह, ,रमेश डीपीई, सुनील उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें