किसान के स्वाभिमान की पगड़ी नहीं झुकने दूंगा: सुखविंद्र
चरखी दादरी। गांव उमरवारस के किसानों को करीब तीन वर्ष पहले हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मिलने पर उन्होंने बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक समारोह आयोजित कर विधायक को सम्मानित किया।
सुखविंद्र सिंह मांढी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसान व जवान देश की दो मजबूत ताकत हैं जिनके बल पर हम विश्वशक्ति बनने जा रहे हैं। मोदीराज में देश के अन्नदाता की उपेक्षा नहीं होगी और डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों के समक्ष सुविधाएं देने के लिए कई करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। भारत के स्वाभिमानी किसान की पगड़ी को किसी कर्जदार के सामने झुकने नहीं देंगे। भाजपा ने किसान बीमा योजना, पीएम बीमा योजना, मृदा जांच कार्ड, कृषि, बागवानी व डेयरी के लिए सब्सिडी योजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जो किसान व ग्रामीणों लिए वरदान साबित हो रही है। इनेलो व कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार से परेशान जनता आज भाजपा के पारदर्शी शासन से खुश नजर आ रही है।
पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा व पार्षद अनिल बाढड़ा ने कहा कि भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर भाजयुमो नेता कर्मबीर नांधा, चंद्रपाल सांगवान, भाजपा मंडलाध्यक्ष मा. रामनाथ मांढी, रामसिंह गोपी, उद्यम सिंह, जयबीर, मुनीश बडेसरा, जोगेंद्र, मंजीत, बीडीसी सुरेंद्र आदि मौजूद थे।